कर्नाटक सेक्स स्कैंडल कांड में लगातार नए राज खुल रहे, प्रज्वल ने अपने पिता संग मेरी मां से रेप किया

बेंगलुरु

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कर्नाटक में सामने आए सेक्स स्कैंडल को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। जद (एस) के सांसद और लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रज्वल रेवन्ना पर एक नहीं कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। इस प्रकरण पर पुलिस उनके पिता एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार कर चुकी है। उन पर भी महिलाओं से रेप के आरोप हैं। प्रज्वल और पुलिस में चल रहे चूहे-बिल्ली के खेल के बीच एक और महिला सामने आई है। महिला ने एसआईटी के समक्ष कई सनसनीखेज खुलासे किए। महिला ने बताया कि प्रज्वल और अपने पिता संग उसकी मां के साथ कई बार रेप किया। बताया- प्रज्वल मेरी मां के फोन से उसे वीडियो कॉल करता था और जान से मारने की धमकी देकर कपड़े उतरवाता था और अश्लील बातें करता था।

कर्नाटक के हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल कांड में एक और महिला सामने आई है। पीड़िता ने एसआईटी के सामने निलंबित जद (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और रेप के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने चार से पांच साल पहले अपने बेंगलुरु आवास पर उसकी मां के साथ बलात्कार किया था। एसआईटी को दिए बयानों में महिला ने डिटेल में गवाही दी है।

वीडियो कॉल कर कपड़े उतरवाता था प्रज्वल
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 2020 और 2021 के बीच प्रज्वल रेवन्ना उसे वीडियो कॉल करता था। कई बार फोन नहीं उठाने पर मेरी मां से मजबूर करवाता था। मुझे और मां को मारने की धमकी देता था। जब मैं उसका फोन उठाती थी तो मेरे साथ अश्लील बातें करता था और कपड़े उतरवाता था। महिला ने बताया, "वह (प्रज्वल) मुझे फोन करता और अपने कपड़े उतारने के लिए कहता था। वह मेरी मां के मोबाइल पर फोन करता था और मुझे वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए मजबूर करता था। जब मैंने इनकार कर दिया, तो उसने मुझे और मेरी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। जब हमें प्रज्वल के खिलाफ शिकायतों का पता लगा तो हमे पुलिस के पास आने की हिम्मत मिली।"

प्रज्वल ने अपने पिता संग मेरी मां की इज्जत लूटी
महिला ने आरोप लगाया, "एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना ने मेरी मां के साथ कई बार बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया। प्रज्वल ने मेरा भी यौन शोषण किया।" महिला ने कहा, "प्रज्वल मेरी मां को धमकी देता था कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसके पति की नौकरी छीन लेगा, उसे बेरोजगार कर देगा और यहां तक ​​कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार भी करेगा।"

महिला ने आगे कहा कि लगातार उत्पीड़न से उनके परिवार को काफी परेशान कर दिया। हालत ये हो गई थी उन्हें कई बार अपने फोन नंबर भी बदलने पड़े। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हासन सांसद अपने आवास पर महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न करते थे। महिला ने कहा, "हां, यह सच है कि रेवन्ना किसी न किसी बहाने महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न करता था। अब तक, केवल तीन लोगों ने सामने आकर इन घटनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है। जबकि, प्रज्वल ने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है।"

आदतन अपराधी हैं प्रज्वल और एचडी रेवन्ना
महिला ने यह भी दावा किया कि घटना के दो साल बाद, उन्हें अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला ने बताया, "वह (मेरी मां) चार से पांच महीनों में केवल एक बार घर आती थीं। उन्हें इतना परेशान किया जाता था कि वह हमें देर रात, लगभग 1 या 2 बजे ही फोन करती थीं। वह हमसे मुश्किल से ही बात करती थीं। मेरी मां ने एक गुलाम की तरह उनके घर काम किया।'' उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना को "आदतन अपराधी" भी कहा और अपनी मां और खुद के लिए न्याय मांगा।

गौरतलब है कि 33 वर्षीय जद (एस) सांसद और उनके पिता पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। इस सेक्स स्कैंडल कांड ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस बीच, कर्नाटक पुलिस विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस प्रकरण पर अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें दो रेप और एक अपहरण का मामला शामिल है। उधर, एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आज उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है। वहीं, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। प्रज्वल के बारे में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह हासन सीट पर मतदान के अगले दिन विदेश भाग गए।

 

Source : Agency

1 + 4 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]